14


जम्मू में वन अधिकारियों और लकड़ी के ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के लिए तैनात भारतीय सेना लकड़ी की तस्करी में संलिप्त है।

नाम गोपनीय रखने की शर्त पर दो वन अधिकारियों ने बताया कि पीर पंजाल क्षेत्र में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के जवान गैर-कानूनी रूप से पेड़ो को काट रहे हैं और सेना के ट्रकों से उन्हें उठा ले जा रहे हैं।

उनका कहना है कि बनिहाल, भदरवाह, डोडा, गंडोह, किश्तवार, रामबन, केशवान और सरथल जैसे इलाकों में जहां काफी घने जंगल हैं, पेड़ो की कटाई का काम चल रहा है। 11,500 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र के 25 प्रतिशत हिस्से में जंगल है जिसमें देवदार, कैल इत्यादि के पेड़ हैं।


Comments

Log in to comment or register here

Voters