17

नई दिल्ली : सिगरेट से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को आगाह करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। दिसंबर से आपको सिगरेट के पैकिट पर कैंसर ट्यूमर , सड़े-गले दांत और गले की बीमारियों वाली डरावनी तस्वीरें देखने को मिल सकती हैं। शिमला हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक , चित्रों के माध्यम से दिए जाने वाले संदेश अक्टूबर से ही लागू किए जाएंगे। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इसको लागू करने के लिए 2 महीने की मोहलत चाहता है। इसके लिए मंत्रालय जल्द ही कोर्ट जाने वाला है। मंत्रालय 17 अगस्त को संसद में सिगरेट के पैकिटों पर खोपड़ी और हड्डियों के चिह्न को आवश्यक करने के लिए सिगरेट और अन्य तंबाकू पदार्थ ऐक्ट के सेक्शन 7(1) में संशोधन के लिए बिल पेश करने वाला है। राजनीतिक दबाव के कारण कैबिनेट ने हाल ही एक अध्यादेश पास किया था , जिसके मुताबिक खोपड़ी और हड्डियों के चिह्न को ऑप्शनल रखा गया था। खोपड़ी और हड्डियों के चिह्न से यह चेतावनी मिलती है कि सिगरेट पीने से आपकी मौत हो सकती है , वहीं बीमारियों की डरावनी तस्वीरें तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में संदेश देती हैं।

Advertise on IndianPad
Comments

Log in to comment or register here

Voters