नई दिल्ली : बैटरी ओवरहीटिंग के मसले पर उपभोक्ताओं में हड़कंप मचने के बाद नोकिया ने अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने की मुहिम तेज कर दी है। अब नोकिया के ग्राहक अपने मोबाइल की बैटरी की असलियत जानने के लिए एसएमएस जैसे माध्यम का भी सहारा ले सकते हैं। नोकिया इंडिया के डायरेक्टर (मार्केर्टिंग) देवेन्द्र किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
कैसे करें एसएमएस
इस बारे में देवेंद्र ने बताया कि अगर आपकी बैटरी बीएल-5 सी सीरीज
की है, तो आप अपने मोबाइल से पहले टाइप करें bt फिर स्पेस दें और
इसके बाद अपनी बैटरी पर दिए 26 अंकों के यूनिक बैटरी नंबर को टाइप
कर 5555 पर भेज दें। मेसेज भेजे जाने बाद आपके पास यह जवाब आ
जाएगा कि आपकी बैटरी डिफेक्टिव सीरीज की है या ठीक है। अगर यह
डिफेक्टिव है तो आपको अपना पता टाइप कर एसएमएस करना होगा। कंपनी
कुरियर से बिना किसी चार्ज के नई बैटरी आपके घर भिजवा देगी और
पुरानी बैटरी वापस मंगा लेगी। इस सेवा के लिए आपको अपने मोबाइल या
बैटरी की खरीद का कोई भी रसीद अथवा प्रमाणपत्र नहीं देना होगा
home





