
जब से अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्मों में वापसी हुई है, उनकी बेटी
ईशा देओल उनके पहनावे का खास ध्यान रखने लगी हैं। ईशा ने
धर्मेंद्र के 72वें जन्मदिन पर कपड़ों से भरा एक सूटकेस उन्हें
तोहफे में दिया।
ईशा ने आईएएनएस को बताया, ‘‘मैं पिछले कई महीनों से दुनियाभर से उनके लिए कपड़े खरीद रही हूं। छह महीने पहले ही वे फिर से फिल्मों में लौटे हैं। मैं उनके लिए ऐसे कपड़े पसंद कर रही हूं जो उनपर अच्छे लगें। मैं उनकी ड्रेस डिजाइनर बन गई हूं।’’
home






