44

नई दिल्ली : बॉलिवुड में फ़िल्म रिलीज़ को लेकर ख़ान बनाम ख़ान की बात नई नहीं है। इससे पहले शाहरुख़ ख़ान की ‘ डॉन ‘ और सलमान ख़ान की ‘ जानेमन ‘ डेढ़ साल पहले दीपावली पर एक साथ रिलीज़ हुई थी और अब यह सब कुछ मिस्टर परफेक्ट आमिर खान और शाहरुख़ ख़ान के बीच होने जा रहा है। शाहरुख़ की ‘ रब ने बना दी जोड़ी ‘ और आमिर की ‘ गजनी ‘ इस साल एक साथ रिलीज होने वाली है।

पहले ‘ गजनी ‘ की रिलीज़ डेट गोल्डी बहल की ‘ द्रोण ‘ से टकरा रही थी लेकिन आमिर की चोट की वजह से यह फ़िल्म अब कुछ दिनों बाद रिलीज़ होगी। यानी कि अब यह दो अक्टूबर के बजाय 12 दिसंबर को रिलीज़ होगी। आदित्य चोपड़ा की ‘ रब ने बना दी जोड़ी ‘ भी इसी दिन रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में शाहरुख के साथ नई ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा होंगी।


Comments

Log in to comment or register here

Voters