20

बेटे अभिषेक के साथ तड़क-भड़क गाने के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अब भक्ति संगीत का रुख किया है और करोड़ों हिंदुओं की आस्था की प्रतीक ‘हनुमान चालीसा’ में अपनी आवाज दी है। अभिताभ ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, “मैंने आदेश श्रीवास्तव के साथ कई गीत गाए हैं और इसे भी उन्होंने ही पूरा करवाया है। मैं लंबे समय से चाह रहा था कि युवाओं के लिए कुछ नया करूं

‘हनुमान चालीसा’ का ट्रेलर सितंबर में रिलीज होगा, लेकिन अभिताभ का कहना है कि जिन लोगों ने भी इसे सुना है वे इसके बारे में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।अमिताभ ने बताया, “सभी हिन्दू ‘हनुमान चालीसा’ के साथ अपना एक खास तरह का जुड़ाव महसूस करते हैं। ‘हनुमान चालीसा’ सुनकर ही हम बड़े होते हैं। इसका हमारे जीवन में खास महत्व है।”


Comments

Log in to comment or register here

Voters