7

मुंबई : गांधीजी और आइटम गर्ल राखी सावंत में क्या कोई समानता है, या हो सकती है? अगर राखी की बात मानें, तो वह खुद को सबसे बड़ी गांधीवादी मानती हैं। वह कहती हैं: मेरी सारी जिन्दगी गांधीजी के सिद्धांतों पर आधारित है। मेरी जिन्दगी उन्हीं के बताए रास्ते पर चलती है। राखी की आगामी फिल्म ‘बुड्ढा मर गया’ है। उसमें राखी ने एक धमाल भरा कॉमेडी रोल किया है।

राखी ने कहा: मैं जन्मजात ही गांधीजी के गुणों से संपन्न हूं। अब उनके गुणों वाले लोग कम से कम हो रहे हैं। एक तरह से इन्हें रेयर ब्रीड में माना जा सकता है। पर मैं उन्हीं में हूं। गांधीजी के सिद्धांतों के अनुरूप न मैं बुरा सुनती हूं, न कहती हूं और न ही देखती हूं। कुछ लोग इसीलिए मुझे घमंडी कहते हैं, लेकिन मैं किसी के प्रति अन्याय तो कतई बर्दाश्त नहीं करती हूं। स्कूल में ही उनकी जीवनी पढ़ कर मैंने जिन्दगी में कभी भी स्मोकिंग न करने और ड्रिंक्स न लेने का संकल्प ले लिया था।


Advertise on IndianPad
Comments

Log in to comment or register here

Voters
User Votes: 6, Anonymous Votes: 1, Story Karma: 67.01