8

लंदन (पीटीआई): सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अगर अब तक महिलाओं ने इस चेतावनी को नजरअंदाज किया है तो अगला कश लेने से पहले इस खबर को पढ़ लें, शायद सिगरेट छोड़ने का एक पुख्ता बहाना मिल जाए। सिगरेट पीने से उनके चेहरे की रंगत बिगड़ सकती है।

यूरोप में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक सिगरेट पीने से औरतों की त्वचा के छेद बंद हो जाते हैं और ब्लैक हेड्स बढ़ जाते हैं। इसका नतीजा होता है धब्बेदार त्वचा के रूप में। सिगरेट के धुयें से मुंहासे होने और स्किन पर चकत्ते पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मेटॉलजी में प्रकाशित इस रिपोर्ट में एक हजार महिलाओं पर रिसर्च किया गया जिनकी उम्र 25 से 50 के बीच थी। इनमें सिगरेट पीने वाली तकरीबन आधी महिलाओं को मुंहासे हुए जबकि सिगरेट न पीने वालों में महज 10 फीसदी को इससे जूझना पड़ा। रिपोर्ट में लिखा है कि बचपन में मुंहासों की समस्या से परेशान औरतें अगर जवानी में भी सिगरेट के छल्ले बनाती हैं तो दोबारा उनकी समस्या पनपने की बहुत ज्यादा संभावना है।


Comments

Log in to comment or register here

Voters
User Votes: 6, Anonymous Votes: 2, Story Karma: 63.80