खुदरा क्षेत्र की कम्पनी विशाल रिटेल लिमिटेड की अगले तीन वर्षों के दौरान अपने कारोबार के विस्तार के लिए तीन हजार करोड़ रुपए के निवेश की योजना है।
कम्पनी के मुख्य कार्य अधिकारी मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि कम्पनी ऋण तथा शेयर जारी कर धन जुटाएगी और इसका पहला दौर चालू वित्त वर्ष के जून तक पूरा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि कम्पनी की योजना इसी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में और अधिक उत्पादन सुविधा हासिल करने के लिए एक और कम्पनी खोलने की योजना है। विशाल देशभर में सौ से अधिक ‘सुपर बाजार’ का संचालन कर रही है।
home






