पोर्टफोलियो मैनेजर पीएन विजय का मानना है कि अगर महंगाई की दर छ: फीसदी से नीचे आई और मानसून अच्छा रहा तो बाजार में रैली वापस आएगी। वे कहते हैं, “इन आंकड़ों पर नजर रखना महत्वपूर्ण होगा, जो कि अब से दो हफ्तों में सामने आ जाएंगे।”
सीएनबीसी-टीवी18 ने पीएन विजय से खास बातचीत की:
सवाल: क्या इस पूरे सप्ताह ने बाजार को कुछ नुकसान पहुंचाया है?
जवाब: जी हां, और यह नुकसान ‘कुछ’ से ज्यादा है। जो अच्छा रुझान हम देख रहे थे उसे काफी नुकसान पहुंचा है। इस हफ्ते महंगाई ने सभी को डराए रखा। 26 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में महंगाई की दर 7.61 प्रतिशत रही। एक अच्छी बात यह रही कि मुद्रास्फीति बढ़ने की तेजी लगभग रुक गई है। उम्मीद है कि महंगाई की दर अगले कुछ हफ्तों में नीचे आएगी।
home






