22

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जयपुर में मंगलवार को हुए शृंखलाबद्ध बम विस्फोटों को मानवता के खिलाफ एक सोची समझी साजिश और घिनौना पाप बताते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई एक राष्ट्रीय मुददा है और इस खतरे से निपटने में केंद्र सरकार की भूमिका और जिम्मेदारी किसी भी राज्य सरकार से अधिक है।

उन्होंने आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए पोटा को पुन: लागू करने, केंद्र व राजस्थान सरकार से मिलकर जयपुर में हुए बम विस्फोट पड्यंत्र का खुलासा कर अपराधियों को सजा देने तथा संसद पर हमला करने के दोषी अफजल गुरु को अदालत द्वारा दी गई सजा को क्रियान्वित करने की मांग की है।


Comments

Log in to comment or register here

Voters