41

सूरत में बम मिलने का सिलसिला बुधवार को भी नहीं थमा तथा दो और बम बरामद किए गए, लेकिन जांचकर्ता इस मामले में कोई भी सुराग तलाशने में नाकाम रहे। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवादियों ने वित्तीय गतिविधियों को अपंग करने के लिए ‘छाया युद्ध’ छेड़ दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहां के प्रतिष्ठित वराछा क्षेत्र में एक विस्फोटक का पता लगाया गया। यह स्थल लाभेश्वर चौक से महज 500 मीटर दूर है, जहां मोदी बुधवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए गए थे। शहर में पिछले तीन दिनों में निष्क्रिय किया गया यह 21वां बम था।


Comments

Log in to comment or register here

Voters