
अब तक पुलिस की पूछताछ से खुद को बचाते रहे दक्षिण अफ्रीका के
पूर्व क्रिकेटर निकी बोए सात साल पुराने मैच फिक्सिंग मामले की
जांच में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों पहले इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें सम्मन जारी किया था।
इस सम्मन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बोए ने कहा, “मैं पुलिस को पूरा सहयोग देने का इच्छुक हूं और इस मामले से जुड़े उनके हर सवाल का जवाब दूंगा।”
home






