
जर्मनी ने मलेशिया में खेले जा रहे चैम्पियन्स पुरूष हॉकी
टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए रिकॉर्ड नौंवी
बार इस खिताब पर कब्जा किया।
रविवार को खेले गए फाइनल मैच में जर्मनी ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से शिकस्त दी।
जर्मनी की ओर से कप्तान टिमो वेसी ने इकलौता गोल करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी दिया गया।
उल्लेखनीय है कि कुल छह फाइनल मैचों में यह पांचवा मौका है जब चैम्पियन्स ट्रॉफी में जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी है।
home






