18

हैदराबाद सुल्तान्स ने कल यहां एक दिलचस्प मैच में चेन्नई वीरन्स को 5-3 से हराकर चौथी प्रीमियर हॉकी लीग (पीएचएल) को रोचक दौर में पहुंचा दिया है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 के हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद सुल्तान्स ने यह रोमांचक जीत दर्ज की।

हैदराबाद सुल्तान्स की इस जीत से अंकतालिका रोचक स्थिति में पहुंच गई है।

पीएचएल के पहले दौर में अब महज दो मैच ही खेले जाने शेष हैं और सेमीफाइनल की दो जगहों के लिए चार टीमें नजरें गड़ाए हुए हैं।


Comments

Log in to comment or register here

Voters