20

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कल यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान उनके विकेटकीपिंग दस्तानों के तय मानकों के अनुरूप न होने के कारण बीच में ही बदलने के लिए बाध्य होना पड़ा।

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का जबर्दस्त कैच लपकने के बाद धोनी के दस्तानों की तरफ मैच अधिकारियों का ध्यान गया। उनके दस्तानों के अंगूठे और पहली उंगली के बीच की जगह थोड़ी अधिक चौड़ी थी। जिसकी वजह से गिलक्रिस्ट के बल्ले से छूकर निकली गेंद धोनी के दस्तानों में अटकी रह गई।


Comments

Log in to comment or register here

Voters