16

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पहली पारी की अहम बढ़त दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाने वाले सौरभ गांगुली अपनी पारी से खासे संतुष्ट दिखे। प्रस्तुत है गांगुली से बातचीत के अंश-

अपनी शनिवार की पारी को कैसा आंकते हैं?
मैं कानपुर में यहां ग्रीन पार्क के मुश्किल विकेट पर शनिवार को खेली गई पारी से खासा संतुष्ट हूं। मेरी यह पारी मेरे टेस्ट करियर की दस सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है।

क्या भारत की बढ़त कम नहीं रह गई?
हम अब इस टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका से पहली पारी में फिलहाल 23 रन आगे हैं। हम चाहते हैं कि श्रीशांत और इशांत इस बढ़त को 50 के करीब पहुंच दे तो बहुत अच्छा होगा। फिर श्रीशांत और इशांत साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में शुरू में कामयाबी दिलाएं व स्पिनर भी अच्छी गेंदबाजी करें तो हम उसे 150 रन के आसपास रोक सकते हैं। हमें जीत के लिए आखिरी पारी में जितना कम लक्ष्य मिलेगा, अच्छा है।

भारत की शनिवार की बल्लेबाजी की खास बात क्या रही?
हमारे बल्लेबाजों की खास बात यह रही है कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के तुरूप के स्पिनर पाल हैरिस के खिलाफ सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी की। इससे हमारे बल्लेबाजों को अब यह भरोसा हो गया कि हैरिस यदि दूसरी पारी में भी गेंद को ज्यादा स्पिन कराते हैं, तो भी वह उन्हें विश्वास से खेल लेंगे।

क्या धोनी व युवराज जल्दबाजी में गलत शॉट खेलकर आउट हुए?
मैं नहीं मानता कि हमारा कोई भी बल्लेबाज गलत शॉट खेलकर आउट हुआ। हमारी रणनीति यह रही कि जितने रन बनें, बनाए जाए।

धोनी की कप्तानी को कैसा आंकते हैं?
धोनी की कप्तानी के बारे में मैं नहीं सोच रहा। फिलहाल हमारा ध्यान टेस्ट मैच जीतने पर है।


Comments

Log in to comment or register here

Voters