भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल पर आरोप लगाया है कि उनकी नकारात्मक बातों की वजह से टीम का प्रदर्शन प्रभावित हुआ था और साथ ही भारतीय टीम दूसरी टीमों के मुकाबले पिछड़ गई थी।
हरभजन ने अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं 40-50 टेस्ट विकेट और ले सकता था। लेकिन उस एक दौर (चैपल के प्रशिक्षण के दौरान) ने हमें पीछे ढ़केल दिया था। एक टीम के तौर पर हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वह दौर हमारे लिए बुरे सपने की तरह था।”
‘मेरे करियर में सबसे खराब प्रदर्शन’
हरभजन ने कहा, “चैपल की नकारात्मक बातों की वजह से मैंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था। मैं टीम में अपनी जगह खोने को लेकर चिंतित नहीं था, क्योंकि हर खिलाड़ी अपने करियर में इस दौर से गुजरता है। मुझे पता था कि मुझमें उतनी क्षमता है जिसके बल पर मैं टीम में अपनी जगह कायम रख सकता हूं। अब ड्रेसिंग रूम में शांति है, टीम के भीतर माहौल बहुत बढ़िया है। चैपल ने हमारे दिमाग में कई नकारात्मक बातें भर दी थी, जिसका नतीजा टीम को भुगतान पड़ा”।
गौरतलब है कि विश्वकप में भारत का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था। उसे बांग्लादेश के हाथों हार झेलकर टूर्नामेंट के पहले ही राउंड से बाहर होना पड़ा था।
अब हरभजन से दोस्ती करना चाहते हैं हेडन
हालांकि चैपल के कोच पद से हटने के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन में अचानक सुधार हो गया। उसने दक्षिण अफ्रीका में ट्वेंटी-20 विश्वकप में खिताबी जीत दर्ज की। भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला और फिर ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में भी जीत दर्ज की।
टेस्ट श्रृंखला में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी। इस पूरे दौरे में हरभजन सिंह को ऑस्ट्रेलियाई टीम और प्रशंसकों की छींटाकशी सहनी पड़ी।
ऑस्ट्रेलिया का माइकल जैक्सन हूं मैं- हरभजन
फिर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई घरेलू टेस्ट श्रृंखला में हरभजन को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मैथ्यू हेडन और एंड्रयू सायमंड्स के बारे में पूछे जाने पर हरभजन ने कहा, “मेरा किसी भी खिलाड़ी से निजीतौर पर कोई मतभेद नहीं है। लेकिन मैं उन्हें यह जरुर याद दिलाना चाहता हूं कि अगर वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे, तो मैं भी उन्हें उसी तरह की क्रिकेट खेलकर जवाब दूंगा। कई बार मैं विवाद में फंस जाता हूं क्योंकि मैं वही करता हूं जो मेरा दिमाग कहता है। मैं हमेशा सच्ची और सही बात करता हूं। मुझे लगता है कि मुझे झूठ बोलना सीखना होगा, क्योंकि कुछ लोगों को ऐसी बातें ही पसंद आती हैं।”
मुझे घूंसे मारेंगे तो मैं भी मारूंगा- हरभजन
home






