19

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलकर उन्हें “दुनिया का सबसे खराब बर्ताव वाला खिलाड़ी” करार देते हुए कहा है कि तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को थप्पड़ मारने के प्रकरण ने हरभजन का चेहरा बेनकाब कर दिया है।

पोंटिंग ने “हेराल्ड सन” को दिए गए साक्षात्कार में कहा, “थप्पड़ प्रकरण दो ऐसे खिलाड़ियों से जुड़ा है जिन्होंने एक साथ करीब 20 टेस्ट मैच खेले हैं। मैं समझता हूं कि इस ताजा मामले के बाद लोगों को हरभजन के बारे में अपनी राय कायम करनी चाहिए। हरभजन ने फिर से गलती की है”।

घटना- हरभजन ने थप्पड़ मारा, श्रीसंत मैदान पर रोए

उन्होंने परोक्ष रूप से हरभजन को दुनिया का सबसे खराब बर्ताव वाला खिलाड़ी भी करार दिया।

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मुम्बई टीम की तरफ से खेलते हुए हरभजन ने एक मैच में हार के बाद पंजाब टीम के सदस्य श्रीसंत को मैदान में ही थप्पड़ रसीद कर दिया था।

मामले में दोषी पाए जाने पर हरभजन के आईपीएल में खेलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। साथ ही मामले की नानावटी आयोग द्वारा सुनवाई भी पूरी हो चुकी है और हरभजन पर आजीवन प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है।

हरभजन पर 11 आईपीएल मैचों की रोक

पोंटिंग ने हालांकि बीती बातें भूलने पर जोर दिया, मगर कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आखिर क्यों हरभजन को भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कंगारू ऑलराउण्डर एण्ड्रयू सायमंड्स के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी के मामले में बचाने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल किया।


Comments

Log in to comment or register here

Voters