18

हॉकी को और अधिक लोकप्रिय, मनोरंजक एवं ग्लैमरस बनाने के लिए इसे क्रिकेट की तर्ज पर बॉलीवुड के सितारों, चीयरलीडर्स आदि से जोड़ा जाएगा। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर मीर रंजन नेगी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्ले ने मंगलवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए कहा कि वे बॉलीवुड के अपने मित्रों से इस दिशा में आगे आने तथा अपनी उपस्थिति से इस खेल को बढ़ावा देने का अनुरोध करेंगे।

नेगी ने कहा कि जनता का ध्यान इस ओर खींचने के लिए इस खेल को और मनोरंजक बनाना होगा क्योंकि दर्शक खेल में चमक-दमक चाहते हैं। ‘चक दे’ गर्ल्स इस प्रदर्शन मैच में उत्साहनवर्धन करने को आने की इच्छुक थीं लेकिन कुछ कारणों से वे नहीं आ सकीं।


Comments

Log in to comment or register here

Voters