IndianPad - हिन्दी http://www.indianpad.com www.indianpad.comhttp://www.indianpad.comhttp://www.indianpad.com/img/common/logo.gif IndianPad - हिन्दी Sat, 07 Feb 2009 12:00:23 -0600 http://www.indianpad.com/ en <![CDATA[फ़िल्म समीक्षा:देव डी]]> http://www.indianpad.com/story/514493 http://www.indianpad.com/story/514493 Sat, 07 Feb 2009 12:00:23 -0600 spencer_911 indic_ent http://www.indianpad.com/story/514493 घिसे-पिटे फार्मूले और रंग-ढंग में एक जैसी लगने वाली हिंदी फिल्मों से उकता चुके दर्शकों को देव डी राहत दे सकती है। हिंदी फिल्मों में शिल्प और सजावट में आ चुके बदलाव का सबूत है देव डी। यह फिल्म आनंद और रसास्वादन की पारंपरिक प्रक्रिया को झकझोरती है। कुछ छवियां, दृश्य, बंध और चरित्रों की प्रतिक्रियाएं चौंका भी सकती हैं। अनुराग कश्यप ने बहाना शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के देवदास का लिया है, लेकिन उनकी फिल्म के किरदार आज के हैं। हम ऐसे किरदारों से अपरिचित नहीं हैं, लेकिन दिखावटी समाज में सतह से एक परत नीचे जी रहे इन किरदारों के बारे में हम बातें नहीं करते। चूंकि ये आदर्श नहीं हो सकते, इसलिए हम इनकी चर्चा नहीं करते। अनुराग कश्यप की फिल्म में देव, पारो, चंदा और चुन्नी के रूप में वे हमें दिखते हैं।

]]>
spencer_911 http://www.indianpad.com/users/spencer_911 http://www.indianpad.com/gravatars/1dae89fd1bb33fe55c10c8dbdc9699e6_60.jpg 182 121.40 Fri, 06 Feb 2009 09:41:36 -0600 Sat, 07 Feb 2009 12:00:23 -0600 Sun, 08 Nov 2009 05:19:12 -0600
<![CDATA[बीजेपी, संघ देश को जवाब दें: कांग्रेस]]> http://www.indianpad.com/story/365535 http://www.indianpad.com/story/365535 Thu, 30 Oct 2008 16:00:19 -0500 avaksi indic_news http://www.indianpad.com/story/365535 कांग्रेस ने बीजेपी और उसके पैतृक संगठन आरएसएस पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि देश उनसे आतंकवादी घटनाओं में शामिल होने का जवाब मांग रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा, मालेगांव, मोडासा और उससे पहले नांदेड़ और कानपुर की आतंकवादी घटनाओं के बाद बीजेपी की चाल, चरित्र और असली चेहरा लोगों के सामने आ गया। सिंघवी ने कहा कि यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि बीजेपी, बजरंग दल, वीएचपी, दुर्गा वाहिनी, एबीवीपी जैसे संगठन आरएसएस से ही नियंत्रित होते हैं।

]]>
avaksi http://www.indianpad.com/users/avaksi http://www.indianpad.com/gravatars/d5b679301a6b0856f49bf8b07ef93a6d_60.jpg 80 162.80 Mon, 27 Oct 2008 14:43:47 -0500 Thu, 30 Oct 2008 16:00:19 -0500 Tue, 03 Nov 2009 03:30:40 -0600
<![CDATA[दिल्ली विस्फोट, पाँच आरोपी गुजरात को सौंपे]]> http://www.indianpad.com/story/365534 http://www.indianpad.com/story/365534 Thu, 30 Oct 2008 06:17:19 -0500 avaksi indic_news http://www.indianpad.com/story/365534 दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में कथित तौर पर शामिल पाँच संदिग्ध आतंकवादियों को यहाँ की एक अदालत ने सोमवार को गुजरात पुलिस को सौंप दिया ताकि वह अहमदाबाद में हुए आतंकवादी हमले में आरोपियों की कथित भूमिका की जाँच कर सके।

सभी संदिग्ध मोहम्मद सैफ, जीशान अहमद, मोहम्मद शकील, जिया उर रहमान और साकिब निसार को कनाट प्लेस के पुलिस थाने में दर्ज मामले के तहत 12 दिन की हिरासत में हुई पूछताछ के बाद मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट विनय सिंघल के समक्ष पेश किया गया।

]]>
avaksi http://www.indianpad.com/users/avaksi http://www.indianpad.com/gravatars/d5b679301a6b0856f49bf8b07ef93a6d_60.jpg 43 152.80 Mon, 27 Oct 2008 14:43:09 -0500 Thu, 30 Oct 2008 06:17:19 -0500 Mon, 26 Oct 2009 07:39:01 -0500
<![CDATA[We are not involved in Delhi Blasts - SIMI president's exclusive interview]]> http://www.indianpad.com/story/338693 http://www.indianpad.com/story/338693 Tue, 16 Sep 2008 09:51:20 -0500 mrinal indic_news http://www.indianpad.com/story/338693 पिछले कुछ सालों से देश में जितनी भी आतंकवादी घटनाएं सामने आई हैं, उन सबमें कहीं न कहीं प्रतिबंधित संगठन सिमी का नाम जुड़ा रहा है लेकिन इस प्रतिबंधित संगठन के अध्यक्ष शाहिद बद्र फलाही का आरोप है कि सिमी को आतंकवादी घटनाओं से जोड़कर बेवजह बदनाम किया जा रहा है. उनका दावा है कि आज तक सिमी कार्यकर्ताओं पर कोई भी आरोप सही नहीं पाया गया है.

सिमी के अध्यक्ष शाहिद बद्र फलाही से बातचीत

]]>
mrinal http://www.indianpad.com/users/mrinal http://www.indianpad.com/gravatars/809101d7b683812f3a5e492737e8fe85_60.jpg 40 139.02 Tue, 16 Sep 2008 02:00:46 -0500 Tue, 16 Sep 2008 09:51:20 -0500 Wed, 19 Aug 2009 05:01:06 -0500
<![CDATA[आतंकियों ने 'छाया युद्ध' छेड़ दिया है : मोदी]]> http://www.indianpad.com/story/308629 http://www.indianpad.com/story/308629 Mon, 04 Aug 2008 03:00:18 -0500 aseemjha indic_news http://www.indianpad.com/story/308629 सूरत में बम मिलने का सिलसिला बुधवार को भी नहीं थमा तथा दो और बम बरामद किए गए, लेकिन जांचकर्ता इस मामले में कोई भी सुराग तलाशने में नाकाम रहे। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवादियों ने वित्तीय गतिविधियों को अपंग करने के लिए ‘छाया युद्ध’ छेड़ दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहां के प्रतिष्ठित वराछा क्षेत्र में एक विस्फोटक का पता लगाया गया। यह स्थल लाभेश्वर चौक से महज 500 मीटर दूर है, जहां मोदी बुधवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए गए थे। शहर में पिछले तीन दिनों में निष्क्रिय किया गया यह 21वां बम था।

]]>
aseemjha http://www.indianpad.com/users/aseemjha http://www.indianpad.com/gravatars/a45bf1f5f430bb9baa2516c972ec826f_60.jpg 41 144.50 Wed, 30 Jul 2008 16:10:31 -0500 Mon, 04 Aug 2008 03:00:18 -0500 Thu, 22 Oct 2009 02:02:46 -0500
<![CDATA[शाहरुख और आमिर आमने-सामने]]> http://www.indianpad.com/story/272542 http://www.indianpad.com/story/272542 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 aseemjha indic_ent http://www.indianpad.com/story/272542 नई दिल्ली : बॉलिवुड में फ़िल्म रिलीज़ को लेकर ख़ान बनाम ख़ान की बात नई नहीं है। इससे पहले शाहरुख़ ख़ान की ‘ डॉन ‘ और सलमान ख़ान की ‘ जानेमन ‘ डेढ़ साल पहले दीपावली पर एक साथ रिलीज़ हुई थी और अब यह सब कुछ मिस्टर परफेक्ट आमिर खान और शाहरुख़ ख़ान के बीच होने जा रहा है। शाहरुख़ की ‘ रब ने बना दी जोड़ी ‘ और आमिर की ‘ गजनी ‘ इस साल एक साथ रिलीज होने वाली है।

पहले ‘ गजनी ‘ की रिलीज़ डेट गोल्डी बहल की ‘ द्रोण ‘ से टकरा रही थी लेकिन आमिर की चोट की वजह से यह फ़िल्म अब कुछ दिनों बाद रिलीज़ होगी। यानी कि अब यह दो अक्टूबर के बजाय 12 दिसंबर को रिलीज़ होगी। आदित्य चोपड़ा की ‘ रब ने बना दी जोड़ी ‘ भी इसी दिन रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में शाहरुख के साथ नई ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा होंगी।

]]>
aseemjha http://www.indianpad.com/users/aseemjha http://www.indianpad.com/gravatars/a45bf1f5f430bb9baa2516c972ec826f_60.jpg 42 95.26 Sat, 07 Jun 2008 06:57:13 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sun, 04 Oct 2009 03:40:31 -0500
<![CDATA[बुश की पुत्री जेना का टेक्सास में विवाह]]> http://www.indianpad.com/story/255729 http://www.indianpad.com/story/255729 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 aseemjha indic_news http://www.indianpad.com/story/255729 आतंकवाद और तेल की कीमतों में मूल्य वृद्धि जैसे गंभीर मुद्दों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने अपनी पुत्री जेना की शादी का जश्न टेक्सास स्थित फार्म में मनाया।

पूर्व में व्हाईट हाउस में हुए विवाह समारोह के प्रचार से अलग 26 वर्षीय जेना ने 30 वर्षीय हेनरी हेगर के साथ विवाह रचाया। हेनरी के ‘प्रपोज’ किए जाने के बाद एक वर्ष से भी कम समय के अंदर यह विवाह हुआ है।

]]>
aseemjha http://www.indianpad.com/users/aseemjha http://www.indianpad.com/gravatars/a45bf1f5f430bb9baa2516c972ec826f_60.jpg 40 91.06 Sun, 11 May 2008 07:36:17 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Mon, 26 Oct 2009 07:31:49 -0500
<![CDATA[फिर से लागू हो पोटा : आडवाणी]]> http://www.indianpad.com/story/257430 http://www.indianpad.com/story/257430 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 aseemjha indic_news http://www.indianpad.com/story/257430 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जयपुर में मंगलवार को हुए शृंखलाबद्ध बम विस्फोटों को मानवता के खिलाफ एक सोची समझी साजिश और घिनौना पाप बताते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई एक राष्ट्रीय मुददा है और इस खतरे से निपटने में केंद्र सरकार की भूमिका और जिम्मेदारी किसी भी राज्य सरकार से अधिक है।

उन्होंने आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए पोटा को पुन: लागू करने, केंद्र व राजस्थान सरकार से मिलकर जयपुर में हुए बम विस्फोट पड्यंत्र का खुलासा कर अपराधियों को सजा देने तथा संसद पर हमला करने के दोषी अफजल गुरु को अदालत द्वारा दी गई सजा को क्रियान्वित करने की मांग की है।

]]>
aseemjha http://www.indianpad.com/users/aseemjha http://www.indianpad.com/gravatars/a45bf1f5f430bb9baa2516c972ec826f_60.jpg 22 81.25 Wed, 14 May 2008 08:09:13 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Fri, 16 Oct 2009 15:18:16 -0500
<![CDATA[राजनीति अभिनेताओं के लिए 'ठीक' नहीं : धर्मेन्द्र]]> http://www.indianpad.com/story/255731 http://www.indianpad.com/story/255731 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 aseemjha indic_news http://www.indianpad.com/story/255731 मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र भले ही राजनीति के क्षेत्र में उतर चुके हैं लेकिन बॉलिवुड के अपने साथी फिल्म अभिनेताओं को उनकी सलाह है कि वे राजनीति में न आएं। उनका मानना है कि अभिनेता को अभिनेता ही बने रहना चाहिए और राजनीति से दूर रहना चाहिए।

]]>
aseemjha http://www.indianpad.com/users/aseemjha http://www.indianpad.com/gravatars/a45bf1f5f430bb9baa2516c972ec826f_60.jpg 19 79.06 Sun, 11 May 2008 07:37:04 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Mon, 02 Nov 2009 12:50:24 -0600
<![CDATA[राजा से समझौता नहीं होगा: प्रचंड]]> http://www.indianpad.com/story/245459 http://www.indianpad.com/story/245459 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 yourstus indic_news http://www.indianpad.com/story/245459 नेपाल में गत 10 अप्रैल को हुए संविधान सभा के चुनावों में भारी जीत हासिल करने वाली नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता प्रचंड ने कहा है कि राजा ज्ञानेन्द्र के साथ किसी तरह के समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है।

प्रचंड ने कहा, “देश में राजशाही के सभी प्रतीक समाप्त किए जाएंगे और सही मायनों में एक गणतंत्र की स्थापना की जाएगी”।

गौरतलब है कि इन चुनावों में नेपाल नरेश समर्थक और पूर्व गृह मंत्री कमल थापा की पार्टी 240 में से एक भी सीट पर जीत दर्ज कर पाने में नाकाम रही है।

नेपाल नहीं छोड़ूंगा: नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र

चुनाव नतीजे आने के बाद प्रचंड ने थापा से मुलाकात की थी।

माओवादी पार्टी के विदेशी मामलों के प्रभारी चंद्रप्रकाश गजुरेल ने इस मुलाकात के बारे में बताया, “यह मुलाकात इसलिए हुई थी ताकि देश में लोकतंत्र की स्थापना के बाद नेपाल नरेश के पदत्याग का मार्ग प्रशस्त किया जा सके”।

नेपाल: माओवादी सरकार का नेतृत्व करेंगे

उन्होंने कहा कि थापा राजा ज्ञानेन्द्र तक प्रचंड का संदेश पहुंचाने के लिए तैयार हो गए हैं, हालांकि यह पता नहीं चला है कि नेपाल नरेश ने इसपर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की।

माओवादी नेता बाबूराम भट्टराई ने कहा, “अगर वे स्वेच्छा से महल छोड़ देते हैं तो एक सम्मानीय नागरिक के रूप में उनके देश में रहने के अधिकार का सम्मान किया जाएगा”।

नेपाल में राजा को महल छोड़ने का नोटिस

]]>
yourstus http://www.indianpad.com/users/yourstus http://www.indianpad.com/gravatars/4f1f3ca5f4837a570feb8cbafd80a6de_60.jpg 22 88.28 Fri, 25 Apr 2008 07:35:23 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sat, 10 Oct 2009 04:38:10 -0500
<![CDATA[रामसेतु पर सुनवाई एक दिन टली]]> http://www.indianpad.com/story/248537 http://www.indianpad.com/story/248537 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 yourstus indic_news http://www.indianpad.com/story/248537 उच्चतम न्यायालय रामसेतु संबंधी याचिकाओं को अब कल निपटायेगा। इन याचिकाओं में मांग की गयी है कि अदालत इसे राष्ट्रीय विरासत घोषित करे ताकि इसे तोड़ा नहीं जा सके।

सेतु समुद्रम योजना बंद करें: शंकराचार्य

मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन न्यायमूर्ति आर बी रवीन्द्र और जे एम पांचाल ने आज सुनवाई के बाद इनके अंतिम निपटारे लिए कल की तिथि तय की। एक याचिकाकर्ता सुब्रहमण्यम स्वामी के वकीलों ने कहा कि उन्हें भ्रम था कि मामले की सुनवाई कल के लिए निर्धारित है।

सेतु समुद्रम निगम की ओर से उपस्थित वरिष्ठ वकील एफ एस नरीमन ने अंतरिम रोक हटाने की मांग की। अदालत ने गत 31 अगस्त को अंतरिम रोक लगाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया था कि परियोजना को पूरा करने के लिए सफाई करते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाये कि रामसेतु को नुकसान नहीं पहुंचे।

राम सेतु परियोजना से तटरक्षक चिंतित

एक अन्य याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील के के वेणुगोपाल ने अनुरोध कि मामला पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ को सौंप दिया जाए क्योंकि यह कानून के अलावा करोड़ों लोगों की आस्था का भी सवाल है1

एक अन्य वकील एम एन कृष्णमणि ने कहा कि वर्षो से विचाराधीन इस परियोजना के प्रति श्री नरीमन जैसी जल्दबाजी कर रहे हैं वह समय से परे है।

न्यायाधीशों ने स्पष्ट किया कि याचिकाओं पर फैसला एक दिन में नहीं हो सकता जैसा कि श्री नरीमन चाहते हैं।

]]>
yourstus http://www.indianpad.com/users/yourstus http://www.indianpad.com/gravatars/4f1f3ca5f4837a570feb8cbafd80a6de_60.jpg 11 77.48 Wed, 30 Apr 2008 03:41:03 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sun, 11 Oct 2009 05:02:55 -0500
<![CDATA[सांसदों को रिश्वत की रकम एक अरब तक पहुंची!]]> http://www.indianpad.com/story/301354 http://www.indianpad.com/story/301354 Thu, 24 Jul 2008 17:17:17 -0500 aseemjha indic_news http://www.indianpad.com/story/301354 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र और रोहतक से कांग्रेस के विद्रोही सांसद कुलदीप विश्नोई ने रोहतक में एक रैली में आरोप लगाया है कि मंगलवार को होने वाले विश्वास मत पर सरकार के पक्ष में वोट देने या फिर अनुपस्थित रहने के लिए उनको 100 करोड़ रुपये की घूस की पेशकश की गई है।

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा 2005 में संपन्न विधानसभा चुनावों में जीत के बाद अपने पिता को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के कारण कुलदीप खुलेआम उनकी आलोचना करते रहे हैं। कुलदीप ने पहले ही कह दिया है कि वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के खिलाफ संसद में वोट देंगे।

]]>
aseemjha http://www.indianpad.com/users/aseemjha http://www.indianpad.com/gravatars/a45bf1f5f430bb9baa2516c972ec826f_60.jpg 24 154.86 Sat, 19 Jul 2008 23:14:13 -0500 Thu, 24 Jul 2008 17:17:17 -0500 Sat, 18 Apr 2009 12:37:43 -0500
<![CDATA[अब 'हनुमान चालीसा' गाएंगे अमिताभ]]> http://www.indianpad.com/story/298140 http://www.indianpad.com/story/298140 Sat, 19 Jul 2008 19:34:17 -0500 aseemjha indic_ent http://www.indianpad.com/story/298140 बेटे अभिषेक के साथ तड़क-भड़क गाने के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अब भक्ति संगीत का रुख किया है और करोड़ों हिंदुओं की आस्था की प्रतीक ‘हनुमान चालीसा’ में अपनी आवाज दी है। अभिताभ ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, “मैंने आदेश श्रीवास्तव के साथ कई गीत गाए हैं और इसे भी उन्होंने ही पूरा करवाया है। मैं लंबे समय से चाह रहा था कि युवाओं के लिए कुछ नया करूं

‘हनुमान चालीसा’ का ट्रेलर सितंबर में रिलीज होगा, लेकिन अभिताभ का कहना है कि जिन लोगों ने भी इसे सुना है वे इसके बारे में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।अमिताभ ने बताया, “सभी हिन्दू ‘हनुमान चालीसा’ के साथ अपना एक खास तरह का जुड़ाव महसूस करते हैं। ‘हनुमान चालीसा’ सुनकर ही हम बड़े होते हैं। इसका हमारे जीवन में खास महत्व है।”

]]>
aseemjha http://www.indianpad.com/users/aseemjha http://www.indianpad.com/gravatars/a45bf1f5f430bb9baa2516c972ec826f_60.jpg 30 127.05 Mon, 14 Jul 2008 17:26:35 -0500 Sat, 19 Jul 2008 19:34:17 -0500 Fri, 30 Oct 2009 09:04:43 -0500
<![CDATA[वेताल के सवाल]]> http://www.indianpad.com/story/296951 http://www.indianpad.com/story/296951 Fri, 18 Jul 2008 21:00:17 -0500 aseemjha general_indic http://www.indianpad.com/story/296951 धुन का पक्का विक्रम पुनः पेड़ के पास गया, पेड़ पर से शव को उतारा, उसे कंधे पर डाल लिया और यथावत श्मशान की ओर बढ़ने लगा, तब शव के अन्दर के वेताल (मीडिया) ने विक्रम (रिपोर्टर) से पूछा, ‘राजन मैं ये नही जानता कि किस प्रकार की समस्या के समाधान के लिए तुम इस केस पर इतनी मेहनत कर रहे हो, राजेश तलवार तो जेल से रिहा हो चुके हैं, इसलिए देश की महंगाई पर भी काबू पा ही लिया गया होगा, वैसे भी समस्याओं से भरे इस देश में एक समस्या कम या ज़्यादा हो तो क्या फर्क पड़ता है। वेताल ने कहा कि अगर इन सवालों का जवाब जानते हुए भी तुम जवाब नही दोगे तो तुम्हारी टीआरपी गिरा दी जाएगी तुम्हारे सर के ख़ुद ही टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे।

]]>
aseemjha http://www.indianpad.com/users/aseemjha http://www.indianpad.com/gravatars/a45bf1f5f430bb9baa2516c972ec826f_60.jpg 27 148.22 Sat, 12 Jul 2008 15:53:21 -0500 Fri, 18 Jul 2008 21:00:17 -0500 Wed, 09 Sep 2009 03:17:43 -0500
<![CDATA[कर्ज चुकाते बीते 63 सावन, अब रचाई शादी]]> http://www.indianpad.com/story/294909 http://www.indianpad.com/story/294909 Fri, 11 Jul 2008 08:17:17 -0500 aseemjha indic_news http://www.indianpad.com/story/294909 कहते हैं जननी का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता है। हालांकि कलयुग में लोग इस बात को भूलते जा रहे हैं, लेकिन 63 साल के एस हरि दास ने अपने समर्पण से लोगों को एक बार फिर इस हकीकत से रू-ब-रू कराया।

ताउम्र अपनी बीमार मां की सेवा करते रहने वाले हरि ने दो साल पहले तक अपना घर बसाने के बारे में सोचा भी नहीं। हालांकि मां अब नहीं रहीं।

एक बेटे का फर्ज निभाने के बाद आखिरकार दास ने बुधवार को अपनी 50 साल की भांजी के साथ शादी रचा ली।

]]>
aseemjha http://www.indianpad.com/users/aseemjha http://www.indianpad.com/gravatars/a45bf1f5f430bb9baa2516c972ec826f_60.jpg 35 156.08 Wed, 09 Jul 2008 14:46:17 -0500 Fri, 11 Jul 2008 08:17:17 -0500 Sun, 11 Oct 2009 22:12:52 -0500
<![CDATA[गूगल का इंडिक टूल अब अन्य भारतीय भाषाओं में भी]]> http://www.indianpad.com/story/124794 http://www.indianpad.com/story/124794 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 jagdish indic_news http://www.indianpad.com/story/124794 गूगल इंडिक का नया तोहफा, भारतीय इंटरनेट प्रयोगकर्तां के लिये। गूगल का इंडिक टूल जो कि हिंदी के लिये जारी किया गया था अब तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के लिये भी उपलब्ध हो गया है। गूगल इंडिक टूल के पेज पर ही यह नये ऑप्शन उपलब्ध कराये गये हैं।

]]>
jagdish http://www.indianpad.com/users/jagdish http://www.indianpad.com/gravatars/554191e12bf26f8791cf1842c64c49a0_60.jpg 20 80.05 Thu, 18 Oct 2007 20:57:14 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sun, 01 Nov 2009 02:29:28 -0600
<![CDATA[शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप]]> http://www.indianpad.com/story/108608 http://www.indianpad.com/story/108608 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 devilsworkshop indic_news http://www.indianpad.com/story/108608 [Thursday, September 20, 2007 05:54:08 am ]
साहिबाबाद (एनबीटी न्यूज) : शादी का झांसा देकर तलाकशुदा बाबूलाल ने एक तलाकशुदा महिला से कई महीने बलात्कार किया और फिर फरार हो गया। महिला 3 माह की गर्भवती है।

पुलिस रिपोर्ट में बाबूलाल को नामजद किया गया है। वह डीएलएफ कालोनी के ए ब्लॉक में रहता था। महिला भी उसके साथ रहती थी।

बाबूलाल घर का सारा सामान लेकर गायब हुआ है।

]]>
devilsworkshop http://www.indianpad.com/users/devilsworkshop http://www.indianpad.com/gravatars/0d2e504d83f2608050c62ce821e82eb1_60.jpg 47 70.80 Thu, 20 Sep 2007 08:59:19 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sun, 01 Nov 2009 11:47:31 -0600
<![CDATA[यूपी में बसपा विधायक पर यौन शोषण का आरोप]]> http://www.indianpad.com/story/287047 http://www.indianpad.com/story/287047 Fri, 04 Jul 2008 19:34:17 -0500 aseemjha indic_news http://www.indianpad.com/story/287047 उत्तर प्रदेश में बसपा का एक और विधायक विवादों के घेरे में है। बुलंदशहर के डिबाई इलाके से विधायक गुड्डू पंडित पर एक लड़की ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

आगरा की रहने वाली शीतल बिरला नाम की इस लड़की का आरोप है कि विधायक ने शादी का वादा करके उसका शारीरिक शोषण किया। शीतल पिछले तीन महीने से लापता थी। शीतल के मुताबिक गुड्डू पंडित उसे डरा-धमका कर अपने साथ रहने के लिए मजबूर कर रहा था।

]]>
aseemjha http://www.indianpad.com/users/aseemjha http://www.indianpad.com/gravatars/a45bf1f5f430bb9baa2516c972ec826f_60.jpg 37 118.51 Sat, 28 Jun 2008 18:06:27 -0500 Fri, 04 Jul 2008 19:34:17 -0500 Sun, 18 Oct 2009 07:07:09 -0500
<![CDATA[कनाडा में नग्न गणेश प्रतिमा पर ऐतराज]]> http://www.indianpad.com/story/109892 http://www.indianpad.com/story/109892 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 devilsworkshop indic_news http://www.indianpad.com/story/109892 टरॉन्टो : कनाडा के एडमंटन शहर में रह रहे हिंदुओं ने एक प्रदर्शनी में भगवान गणेश की नग्न प्रतिमा दिखाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। हिंदुओं के विरोध के बाद ऐसी प्रतिमाओं को हटाने का फैसला किया गया है।

एडमंटन के मेयर स्टीफन मेंडेल को इसके खिलाफ हिंदू समुदाय के 16 नेताओं और पुजारियों ने पत्र सौंपा। पत्र पाने के बाद मेंडेल ने इन प्रतिमाओं को फौरन प्रदर्शनी से हटाने का आदेश जारी किया। प्रदर्शनी में 4 गणेश प्रतिमाएं रखी गई हैं। वैसे तो इन सभी प्रतिमाओं को लेकर हिंदुओं को ऐतराज है, लेकिन खासकर दो प्रतिमाओं को लेकर नाराजगी ज्यादा है। इनमें एक प्रतिमा को तो नग्न रूप में पेश किया गया है, जबकि एक अन्य प्रतिमा में गणेश जी को अंग भंग अवस्था में दिखाया गया है। अखबार ग्लोब एंड मेल ने भी लिखा है कि इलाके के हिंदू अपने देवता को इस तरीके से पेश किए जाने से नाराज हैं।

]]>
devilsworkshop http://www.indianpad.com/users/devilsworkshop http://www.indianpad.com/gravatars/0d2e504d83f2608050c62ce821e82eb1_60.jpg 21 68.80 Sat, 22 Sep 2007 01:18:52 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sat, 17 Oct 2009 22:58:02 -0500
<![CDATA[कप्तान नहीं बनने से युवराज आहत: योगराज]]> http://www.indianpad.com/story/109889 http://www.indianpad.com/story/109889 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 devilsworkshop indic_sports http://www.indianpad.com/story/109889 उमेश

युवराज भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान नहीं बनाए जाने से आहत है। यह कहना है युवराज के पिता और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी योगराज सिंह का। टीवी न्यूज चैनेल टाइम्स नाऊ से बातचीत में योगराज ने कहा कि युवराज युवा क्रिकेटरों में सीनियरमोस्ट है। उसके बावजूद उसे कप्तान नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि एक दिन वह भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान अवश्य बनेगा।

]]>
devilsworkshop http://www.indianpad.com/users/devilsworkshop http://www.indianpad.com/gravatars/0d2e504d83f2608050c62ce821e82eb1_60.jpg 18 68.80 Sat, 22 Sep 2007 01:17:11 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Mon, 02 Nov 2009 16:35:32 -0600
<![CDATA[2 साल... और 20 लाख को रोजगार]]> http://www.indianpad.com/story/109913 http://www.indianpad.com/story/109913 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 devilsworkshop indic_news http://www.indianpad.com/story/109913 नई दिल्ली (पीटीआई) : संगठित रिटेल क्षेत्र सरकार की नीतियों की बदौलत सालाना 30 फीसदी की दर से विकास कर रहा है। ऐसे में अनुमान है कि अगले दो सालों में इस क्षेत्र में 20 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

एग्जिक्यूटिव सर्च फर्म इलिक्जिर वेब सॉल्यूशंस की बिजनेस इंटेलिजेंस टीम की एक स्टडी में यह खुलासा किया गया है। स्टडी में कहा गया है कि इस क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है, उससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे और साथ ही रिटेल के कर्मचारियों को आकर्षक पेज पैकेज मिलेगा। संगठित रिटेल क्षेत्र के 20 प्रतिशत कर्मचारी करदाता की सूची में आ जाएंगे।

]]>
devilsworkshop http://www.indianpad.com/users/devilsworkshop http://www.indianpad.com/gravatars/0d2e504d83f2608050c62ce821e82eb1_60.jpg 16 75.80 Sat, 22 Sep 2007 01:31:12 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Thu, 03 Sep 2009 03:53:23 -0500
<![CDATA[चेहरे की रौनक छीन सकती है स्मोकिंग]]> http://www.indianpad.com/story/108590 http://www.indianpad.com/story/108590 Fri, 01 Aug 2008 21:51:18 -0500 devilsworkshop indic_news http://www.indianpad.com/story/108590 लंदन (पीटीआई): सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अगर अब तक महिलाओं ने इस चेतावनी को नजरअंदाज किया है तो अगला कश लेने से पहले इस खबर को पढ़ लें, शायद सिगरेट छोड़ने का एक पुख्ता बहाना मिल जाए। सिगरेट पीने से उनके चेहरे की रंगत बिगड़ सकती है।

यूरोप में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक सिगरेट पीने से औरतों की त्वचा के छेद बंद हो जाते हैं और ब्लैक हेड्स बढ़ जाते हैं। इसका नतीजा होता है धब्बेदार त्वचा के रूप में। सिगरेट के धुयें से मुंहासे होने और स्किन पर चकत्ते पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मेटॉलजी में प्रकाशित इस रिपोर्ट में एक हजार महिलाओं पर रिसर्च किया गया जिनकी उम्र 25 से 50 के बीच थी। इनमें सिगरेट पीने वाली तकरीबन आधी महिलाओं को मुंहासे हुए जबकि सिगरेट न पीने वालों में महज 10 फीसदी को इससे जूझना पड़ा। रिपोर्ट में लिखा है कि बचपन में मुंहासों की समस्या से परेशान औरतें अगर जवानी में भी सिगरेट के छल्ले बनाती हैं तो दोबारा उनकी समस्या पनपने की बहुत ज्यादा संभावना है।

]]>
devilsworkshop http://www.indianpad.com/users/devilsworkshop http://www.indianpad.com/gravatars/0d2e504d83f2608050c62ce821e82eb1_60.jpg 13 69.80 Thu, 20 Sep 2007 08:53:04 -0500 Fri, 01 Aug 2008 21:51:18 -0500 Sun, 11 Oct 2009 05:02:58 -0500
<![CDATA[शेयर चमके, सेंसेक्स की बल्ले-बल्ले]]> http://www.indianpad.com/story/107081 http://www.indianpad.com/story/107081 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 devilsworkshop indic_news http://www.indianpad.com/story/107081 [Tuesday, September 18, 2007 04:40:08 pm ]
मुंबई (वार्ता) : अमेरिका के केन्द्रीय बैंक फैडरल रिजर्व की मंगलवार को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कमी किए जाने की प्रबल संभावनाओं के बीच यूरोप के शेयर बाजारों में आई तेजी का असर यहां भी देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक अच्छी लिवाली के चलते पिछले दो कारोबारी दिवसों की गिरावट से उबरने में कामयाब रहा और इसमें 165 अंक की जोरदार बढत दर्ज की गई। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 52 अंक चढ़ गया।

]]>
devilsworkshop http://www.indianpad.com/users/devilsworkshop http://www.indianpad.com/gravatars/0d2e504d83f2608050c62ce821e82eb1_60.jpg 18 72.80 Tue, 18 Sep 2007 08:33:37 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sat, 10 Oct 2009 04:41:37 -0500
<![CDATA[द्रविड़ भी चले तेंडुलकर के नक्शेकदम पर]]> http://www.indianpad.com/story/104815 http://www.indianpad.com/story/104815 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 devilsworkshop indic_sports http://www.indianpad.com/story/104815 मुंबई ( भाषा ): राहुल द्रविड़ का अचानक कप्तानी से इस्तीफा दे देने से देश के क्रिकेट प्रेमियों को करारा झटका लगा है विशेषकर तब जबकि टीम हाल में इंग्लैंड में 21 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतकर लौटी है।

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब किसी कप्तान ने इस तरह का फैसला करके लोगों को चौंका दिया है। इससे पहले सचिन तेंडुलकर भी ऐसा कर चुके हैं।

]]>
devilsworkshop http://www.indianpad.com/users/devilsworkshop http://www.indianpad.com/gravatars/0d2e504d83f2608050c62ce821e82eb1_60.jpg 18 71.80 Sat, 15 Sep 2007 02:09:48 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Thu, 22 Oct 2009 00:49:09 -0500
<![CDATA['राम नाम सत्य']]> http://www.indianpad.com/story/99581 http://www.indianpad.com/story/99581 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 rajivtaneja indic_ent http://www.indianpad.com/story/99581 “कई दिनों से बीवी की तबियत दुरस्त नहीं थी”....

“कई बार कहा भी कि ..डाक्टर के पास ले चलो लेकिन....

मुझे अपने काम-धन्धे से फुरसत हो तब ना”

“हर बार किसी ना किसी बहाने से टाल देता”

एक दिंन बीवी ने खूब सुनाई कि “मेरे लिये ही तो टाईम नहीं है जनाब के पास”

“वैसे पूरी दुनिया की कोई भी....

‘बेकार से बेकार’...

‘कण्डम से कण्डम’ भी आ के खडी हो जाए सही...

]]>
rajivtaneja http://www.indianpad.com/users/rajivtaneja http://www.indianpad.com/gravatars/abc50c755d48df9a02b657f0ea13142f_60.jpg 21 74.00 Thu, 06 Sep 2007 19:46:35 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sat, 17 Oct 2009 02:49:12 -0500
<![CDATA[ब्लूलाइन को रेड सिग्नल]]> http://www.indianpad.com/story/102845 http://www.indianpad.com/story/102845 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 devilsworkshop indic_news http://www.indianpad.com/story/102845 गुलशन राय खत्री
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों से ब्लूलाइन का बिस्तर गोल करने की तैयारी शुरू कर दी है। सभी ब्लूलाइन ऑपरेटरों को नोटिस भेजकर कहा गया है कि वे कम से कम सौ-सौ बसों की सोसाइटी या कम्पनी बना लें, वरना उन्हें अपने लिए दूसरा रास्ता तलाशना होगा। इन ऑपरेटरों को यह भी साफ कर दिया गया है कि 5 साल का परमिट पूरा करने के बाद उन्हें 4-4 महीने का सिर्फ दो बार ही परमिट दिया जाएगा। इससे साफ हो गया है कि अगले 6 महीने से डेढ़ साल के अंदर सभी ब्लूलाइन बसें सड़कों से बाहर हो जाएंगी।

]]>
devilsworkshop http://www.indianpad.com/users/devilsworkshop http://www.indianpad.com/gravatars/0d2e504d83f2608050c62ce821e82eb1_60.jpg 14 78.80 Wed, 12 Sep 2007 07:37:46 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sat, 19 Sep 2009 07:50:14 -0500
<![CDATA[Breaking News - भगत सिंह की याद में स्मारक बनाएगा पाक]]> http://www.indianpad.com/story/102854 http://www.indianpad.com/story/102854 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 devilsworkshop indic_news http://www.indianpad.com/story/102854 इस्लामाबाद (पीटीआई): शहीद-ए-आजम भगत सिंह की याद में पाकिस्तान में स्मारक बनेगा। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने यह घोषणा की है।

पंजाब के राज्यपाल खालिद मकबूल ने लाहौर में भगतसिंह जन्मशती के मौके पर आयोजित सेमिनार में शनिवार को यह घोषणा की।

]]>
devilsworkshop http://www.indianpad.com/users/devilsworkshop http://www.indianpad.com/gravatars/0d2e504d83f2608050c62ce821e82eb1_60.jpg 14 72.80 Wed, 12 Sep 2007 07:43:40 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sun, 18 Oct 2009 07:09:16 -0500
<![CDATA[एम्स और सफदरजंग अस्पताल को नोटिस]]> http://www.indianpad.com/story/102846 http://www.indianpad.com/story/102846 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 devilsworkshop indic_news http://www.indianpad.com/story/102846 वरिष्ठ संवाददाता

नई दिल्ली : बुरी तरह झुलसे मरीजों को भर्ती करने से इनकार करने पर अदालत ने सफदरजंग अस्पताल से जवाब तलब किया है। एम्स से रेफर किए गए मरीजों को सफदरजंग में भर्ती न करने पर भी अदालत ने सख्त रवैया अपनाया है।

जस्टिस एस. एन. अग्रवाल ने अखबारों में छपी खबर के आधार पर केंद्र सरकार, एम्स निदेशक, सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। इन सभी से 19 सितंबर तक जवाब दायर करने को कहा गया है। सफदरजंग अस्पताल ने 9 सितंबर को आगरा से आए मरीजों को इलाज के लिए भर्ती करने से इनकार कर दिया था।

]]>
devilsworkshop http://www.indianpad.com/users/devilsworkshop http://www.indianpad.com/gravatars/0d2e504d83f2608050c62ce821e82eb1_60.jpg 10 72.80 Wed, 12 Sep 2007 07:38:35 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Tue, 03 Nov 2009 22:57:44 -0600
<![CDATA[स्कूल में शिक्षिका ने बिछाया जिस्मफरोशी का जाल]]> http://www.indianpad.com/story/95714 http://www.indianpad.com/story/95714 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 lullanbhaiya indic_news http://www.indianpad.com/story/95714 एक न्यूज चैनल के स्टिंग आपरेशन में यहां के सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर छात्राओं से वेश्यावृत्ति कराने की खबर दिखाने के बाद क्रुद्ध भीड़ ने जमकर हंगामा किया। भीड़ आरोपी शिक्षिका उमा खुराना की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी थी। अरुणा आसफ अली मार्ग स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में वह गणित पढ़ाती थी। भीड़ ने न सिर्फ स्कूल में तोड़फोड़ की, बल्कि जमकर पथराव करने के बाद पुलिस की एक गाड़ी में भी आग लगा दी। सड़क किनारे पार्किग में खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियां भी भीड़ के गुस्से की शिकार बनीं। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच स्कूल में फंसे बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला।
घटना से आक्रोशित लोग से बचाकर जब पुलिस स्कूल से आरोपी शिक्षिका उमा खुराना को हिरासत में ले जाने लगी तो लोगों ने न सिर्फ उसकी बुरी तरह पिटाई की, बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ डाले। चार घंटे तक तुर्कमा

]]>
lullanbhaiya http://www.indianpad.com/users/lullanbhaiya http://www.indianpad.com/gravatars/c6daa6941d186223fe76fe4244511739_60.jpg 33 68.21 Thu, 30 Aug 2007 17:37:44 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Wed, 07 Oct 2009 23:30:58 -0500
<![CDATA[मुन्नाभाई को झप्पी देना गुनाह नहीं: सीएम]]> http://www.indianpad.com/story/94060 http://www.indianpad.com/story/94060 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 indianboy indic_news http://www.indianpad.com/story/94060 अपने निलंबन की खबर सुनकर शायद कांस्टेबल राजेन्द्र कालेकर को भी विश्वास नहीं हुआ होगा। उन्होंने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि अपने प्रिय कलाकार संजू बाबा को गले लगाना इनता भारी पड़ सकता है। लेकिन राजेन्द्र लिए एक राहत की बात यह है कि आर.आर.पाटिल के इस फैसले को पलटते हुए मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने कहा है कि पुलिसवालों का मुन्नाभाई से गले मिलना कोई गुनाह नहीं है। अब बहुत जल्द ही कालेकर फिर से ड्यूटी पर बहाल हो सकते हैं।

]]>
indianboy http://www.indianpad.com/users/indianboy http://www.indianpad.com/gravatars/9436a8ca42b303aca13aedc614850b82_60.jpg 14 80.00 Tue, 28 Aug 2007 01:19:10 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Wed, 27 May 2009 06:51:43 -0500
<![CDATA[एसएमएस से भी नोकिया की बैटरी की जांच संभव]]> http://www.indianpad.com/story/87582 http://www.indianpad.com/story/87582 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 krypton general_indic http://www.indianpad.com/story/87582 नई दिल्ली : बैटरी ओवरहीटिंग के मसले पर उपभोक्ताओं में हड़कंप मचने के बाद नोकिया ने अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने की मुहिम तेज कर दी है। अब नोकिया के ग्राहक अपने मोबाइल की बैटरी की असलियत जानने के लिए एसएमएस जैसे माध्यम का भी सहारा ले सकते हैं। नोकिया इंडिया के डायरेक्टर (मार्केर्टिंग) देवेन्द्र किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

कैसे करें एसएमएस
इस बारे में देवेंद्र ने बताया कि अगर आपकी बैटरी बीएल-5 सी सीरीज की है, तो आप अपने मोबाइल से पहले टाइप करें bt फिर स्पेस दें और इसके बाद अपनी बैटरी पर दिए 26 अंकों के यूनिक बैटरी नंबर को टाइप कर 5555 पर भेज दें। मेसेज भेजे जाने बाद आपके पास यह जवाब आ जाएगा कि आपकी बैटरी डिफेक्टिव सीरीज की है या ठीक है। अगर यह डिफेक्टिव है तो आपको अपना पता टाइप कर एसएमएस करना होगा। कंपनी कुरियर से बिना किसी चार्ज के नई बैटरी आपके घर भिजवा देगी और पुरानी बैटरी वापस मंगा लेगी। इस सेवा के लिए आपको अपने मोबाइल या बैटरी की खरीद का कोई भी रसीद अथवा प्रमाणपत्र नहीं देना होगा

]]>
krypton http://www.indianpad.com/users/krypton http://www.indianpad.com/gravatars/37af6e6c65125abf5e59ab68742027cb_60.jpg 21 87.21 Fri, 17 Aug 2007 07:40:08 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Thu, 22 Oct 2009 12:58:32 -0500
<![CDATA[शिल्पा अब सीता के अवतार में]]> http://www.indianpad.com/story/91046 http://www.indianpad.com/story/91046 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 indianboy indic_ent http://www.indianpad.com/story/91046 अब तक अपनी बिंदास अदाओं से चर्चे बटोर चुकीं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्मी पर्दे पर एक नए अवतार में दिखेंगी। ब्रिटेन में टेलीविजन शो ‘ बिग ब्रदर ‘ जीतने के बाद लोकप्रियता के चरम पर चल रहीं शिल्पा एक फिल्म में सीता की भूमिका निभाने जा रही हैं। शिल्पा ने भगवान राम की पत्नी की भूमिका निभाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

]]>
indianboy http://www.indianpad.com/users/indianboy http://www.indianpad.com/gravatars/9436a8ca42b303aca13aedc614850b82_60.jpg 9 60.00 Thu, 23 Aug 2007 05:44:41 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Mon, 08 Jun 2009 14:31:43 -0500
<![CDATA[मनीषा ने दी थी मुकेश दुग्गल की सुपारी : सलेम]]> http://www.indianpad.com/story/87594 http://www.indianpad.com/story/87594 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 krypton indic_news http://www.indianpad.com/story/87594 मुंबई ( टीएनएन ) : अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने कहा है कि बॉलिवुड के शोमैन सुभाष घई ने दाऊद इब्राहीम के भाई अनीस इब्राहीम को 20 से 25 लाख रुपये फिरौती दी थी। जबकि राकेश रोशन और जे. पी. दत्ता ने एक रुपये की भी फिरौती नहीं दी थी। नारको टेस्ट में सलेम ने अपने ऊपर लगाए गए ज्यादातर आरोपों के लिए दाऊद और उसके भाइयों को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि उसका दोष सिर्फ इतना था कि उसने मोनिका बेदी से प्यार किया।

एक न्यूज़ चैनल ने नारको टेस्ट में सलेम की ओर से दिए गए बयान की मूल कॉपी होने का दावा करते हुए बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन ने कई सवालों के चौंकाने वाले जवाब दिए। चैनल पर विडियो में सलेम को यह कहते हुए भी दिखाया गया है कि बॉलिवुड ऐक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने फिल्म निर्माता मुकेश दुग्गल को मारने के लिए सुपारी दी थी और छोटा राजन ने ये हत्या की थी। जबकि मनीषा के सेक्रेटरी अजीत दीवानी की हत्या के मामले में उसने कुछ भी जवाब नहीं दिया।

सलेम ने बताया कि जितने भी आरोप उसके ऊपर लगे हैं हर मामले में कहीं न कहीं छोटा शकील और अनीस इब्राहीम का हाथ था। सलेम ने नारको टेस्ट के दौरान बताया कि उसने मुंबई ब्लास्ट के बारे में सीबीआई को जानकारी दी थी और उसके बाद से ही वह डी कंपनी के दहशत के साये में जी रहा था। उसने बताया कि सीबीआई को जानकारी देने से दाऊद उससे काफी नाराज़ था।

अंडरवर्ल्ड डॉन ने अपने बयान में अनीस का नाम बार-बार लिया। उसने कहा कि अनीस ने ही उसे सुभाष घई और रामगोपाल वर्मा को मारने की सुपारी दी थी। सलेम ने टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार हत्याकांड में संगीतकार नदीम खान को बेकसूर बताते हुए कहा कि अनीस ने उसे गुलशन कुमार को मारने के लिए सुपारी दी थी। उसने कहा कि अनीस अक्सर मुझसे बिल्डरों को फिरौती के लिए कॉल करवाता था लेकिन मुझे सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत देता था

]]>
krypton http://www.indianpad.com/users/krypton http://www.indianpad.com/gravatars/37af6e6c65125abf5e59ab68742027cb_60.jpg 11 69.01 Fri, 17 Aug 2007 07:50:57 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Tue, 07 Apr 2009 07:34:44 -0500
<![CDATA[परेश रावल के साथ बिल्डर की धोखाधड़ी]]> http://www.indianpad.com/story/88770 http://www.indianpad.com/story/88770 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 indianboy indic_news http://www.indianpad.com/story/88770 बॉलिवुड ऐक्टर परेश रावल ने एक बिल्डर पर अपनी मां के नाम रजिस्टर्ड संपत्ति को लेकर जालसाजी का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक एक कार्यक्रम के सिलसिले में आए रावल ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उन्हें भूमि सौदे से संबंधित एक आवेदन सौंपा।

आवेदन के मुताबिक ऐक्टर के पिता दयालाल रावल ने एक लैंड डेवलपर जयंती मांडेलवाला से 1972 में सूरत के उमरा इलाके के अभवा गांव में 1200 वर्ग गज जमीन खरीदी थी। इसमें कहा गया है कि भूमि के दस्तावेज रावल की मां धनलक्ष्मीबेन के नाम से तैयार कराया गया।

]]>
indianboy http://www.indianpad.com/users/indianboy http://www.indianpad.com/gravatars/9436a8ca42b303aca13aedc614850b82_60.jpg 9 78.80 Sun, 19 Aug 2007 11:37:56 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Wed, 27 May 2009 06:51:43 -0500
<![CDATA[आमिर खान ने किया तिरंगे का अपमान?]]> http://www.indianpad.com/story/87745 http://www.indianpad.com/story/87745 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 indianboy indic_news http://www.indianpad.com/story/87745 बॉलिवुड ऐक्टर आमिर खान पर कथित तौर पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है। आमिर एक कार के ब्रैंड ऐम्बैस्डर हैं और इससे जुड़े प्रचार कार्यक्रम में शिरकत करने गुरुवार को यहां पहुंचे थे।

युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि खान की मौजूदगी में तिरंगे का अपमान हुआ। यादव ने कहा कि इस शो के दौरान रात 11 बजे तक तिरंगे लहराते रहे , जबकि नियमों के मुताबिक राष्ट्रीय ध्वज को सूर्यास्त से पहले उतार लिया जाना चाहिए। युवक कांग्रेस ने आमिर खान और कार डीलर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान के खिलाफ नारेबाजी की।

]]>
indianboy http://www.indianpad.com/users/indianboy http://www.indianpad.com/gravatars/9436a8ca42b303aca13aedc614850b82_60.jpg 10 68.80 Fri, 17 Aug 2007 13:32:11 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sat, 15 Aug 2009 06:34:58 -0500
<![CDATA[शर्म इनको मगर आती नहीं..]]> http://www.indianpad.com/story/87001 http://www.indianpad.com/story/87001 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 krypton general_indic http://www.indianpad.com/story/87001 नई दिल्ली (पीटीआई): परमाणु समझौते पर अमेरिका के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष और लैफ्ट पार्टियों ने जमकर हंगामा मचाया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही एनडीए और लेफ्ट के सदस्यों के हंगामे के कारण अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

राज्यसभा में भी भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते के विरोध में एनडीए, लेफ्ट और समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने हंगामा बरपा दिया। इस वजह से राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के महज 5 मिनट के भीतर ही स्थगित कर दी गई।

विपक्षी दल अमेरिका के ताजा बयान पर पीएम मनमोहन सिंह से स्पष्टीकरण की मांग पर अड़े थे। स्पीकर की तमाम अपीलों के बावजूद सदस्यों का हंगामा कम नहीं हुआ। इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए चटर्जी ने कहा कि सांसद देश के बाहर देश की क्या छवि रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यों के व्यवहार पर उन्हें शर्म आ रही है। गौरतलब है कि जर्मनी के कई सांसद आज भारतीय संसद की कार्यवाही देखने के लिए सदन में ही मौजूद थे लेकिन इस बात का शोरशराबा करने वाले सदस्यों पर कोई असर नहीं दिखा।

]]>
krypton http://www.indianpad.com/users/krypton http://www.indianpad.com/gravatars/37af6e6c65125abf5e59ab68742027cb_60.jpg 10 63.14 Thu, 16 Aug 2007 03:49:53 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Fri, 02 Oct 2009 03:56:05 -0500
<![CDATA[प्रेमिका से मिले अपमान के बदले दी मौत]]> http://www.indianpad.com/story/87587 http://www.indianpad.com/story/87587 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 krypton indic_news http://www.indianpad.com/story/87587 नई दिल्ली (एनबीटी) : दक्षिणी दिल्ली के ओखला इलाके की संजय कॉलोनी में सोमवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका रह चुकी किशोरी को अपने दोस्त की मदद से जलाकर मार डाला था। पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के मुताबिक, संजय कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय लड़की का संबंध इसी कॉलोनी के एक युवक से था। बाद में उनमें मनमुटाव हो गया और किसी बात पर नाराज होकर लड़की ने उस युवक को थप्पड़ मार दिया था। उस युवक ने बदला लेने के लिए अपने दोस्त मोबिन के साथ मिलकर सोमवार शाम लड़की को पकड़कर उसके ऊपर किरासिन ऑयल डाल दिया और आग लगा दी। लोगों ने लड़की को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। ओखला पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को मोबिन को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि हाल ही में ग्रेटर कैलाश में भी एक युवती मोना सूरी को आग लगाकर मारने की कोशिश की जा चुकी है।

]]>
krypton http://www.indianpad.com/users/krypton http://www.indianpad.com/gravatars/37af6e6c65125abf5e59ab68742027cb_60.jpg 9 75.01 Fri, 17 Aug 2007 07:45:33 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sun, 01 Nov 2009 04:39:14 -0600
<![CDATA[ऐसे मनाया गया था वी-जे डे(Jaroor Dekhiye)]]> http://www.indianpad.com/story/87002 http://www.indianpad.com/story/87002 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 krypton indic_ent http://www.indianpad.com/story/87002

वी-जे डे यानी ‘ विक्ट्री ओवर जापान डे ’ के मौके पर फोटोग्राफर अल्फ्रेड आइसनस्टेट द्वारा न्यू यॉर्क टाइम्स स्क्वायर में ली गई फोटो, जिसमें एक नाविक एक नर्स को किस कर रहा है। इसकी याद में आज भी यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 15 अगस्त 1945 को वी-जे डे के रूप में सेलिब्रेट करते हैं क्योंकि इसी दिन जापान ने सरेंडर किया था और सेकंड वर्ल्ड वॉर खत्म हुआ था।]]>
krypton http://www.indianpad.com/users/krypton http://www.indianpad.com/gravatars/37af6e6c65125abf5e59ab68742027cb_60.jpg 9 63.14 Thu, 16 Aug 2007 03:50:35 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Sun, 12 Apr 2009 02:42:48 -0500
<![CDATA[शिल्पा ने अपने 'एजेंट' के खिलाफ मुकदमा किया]]> http://www.indianpad.com/story/87003 http://www.indianpad.com/story/87003 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 krypton indic_news http://www.indianpad.com/story/87003 मुंबई ( वार्ता ) : बॉलिवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटेन में रहने वाले अपने तथाकथित एजेंट जसवीर जे . बार्टन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

ब्रिटेन में टेलीविजन शो बिग ब्रदर से प्रसिद्धी और पैसा बटोरने वाली अभिनेत्री शिल्पा का प्रचार कार्य देखने वाले डाले भगवगर ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि मुंबई की एक अदालत में बार्टन के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है।

बार्टन का कहना है कि वह शिल्पा के एजेंट हैं और उन्होंने ही शिल्पा की तरफ से बिग ब्रदर शो के लिए हस्ताक्षर किया था। हालांकि , भगवगर ने इस दावे को आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा कि आज जब शिल्पा विश्व प्रसिद्ध हो गईं तो बार्टन उनसे पैसा हासिल करना चाहते हैं। उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि बिग ब्रदर कार्यक्रम की संयोजक एजेंसी इंडेमोल के सामने शिल्पा को पेश करने वाले बार्टन ही थे। इसमें बार्टन के साथ बॉबी खान भी थे। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए ब्रिटिश मीडिया बार्टन को शिल्पा का एजेंट कहता है और बॉबी खान को प्रबंधक

]]>
krypton http://www.indianpad.com/users/krypton http://www.indianpad.com/gravatars/37af6e6c65125abf5e59ab68742027cb_60.jpg 9 63.54 Thu, 16 Aug 2007 03:51:27 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Tue, 07 Apr 2009 07:34:44 -0500
<![CDATA[भाई की कलाई पर बहना बांधेगी हैरी पॉटर]]> http://www.indianpad.com/story/87585 http://www.indianpad.com/story/87585 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 krypton indic_ent http://www.indianpad.com/story/87585 नई दिल्ली : हैरी पॉटर के देश में रक्षा बंधन का त्योहार भले न मनाया जाता हो , लेकिन यहां राखी के बाजार में हैरी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि , चाइना की शिव राखी भी अपनी चुनौती पेश कर रही है , लेकिन बच्चों को जो बात हैरी पॉटर में नजर आ रही है , वह और किसी राखी में कहां। बहरहाल , बड़ों का ध्यान कुंदन और नग की चमकीली राखियां खींच रही हैं।

सदर बाजार की सड़कें राखियों से सजी पड़ी हैं। यहां विभिन्न तरह की राखियां हैं। हालांकि खरीदारों को लुभाने में चाइनीज राखी आगे है , लेकिन कुछ मैन्यूफैक्चर्स ने इंडियन राखियों को भी फैंसी बनाने की पूरी कोशिश की है। इनमें लाइट , म्यूजिक , रंगीन स्टोन , कुंदन और नग वाली राखियों से लेकर स्पाइडरमैन , हीमैन , कृष , हनुमान , शिव वाली राखियां प्रमुख हैं। मारवाड़ी राखी , लुंबा , मोली धागा , डिजाइनर धागे , टेडी बेयर और ब्रेसलेट राखियां भी अपनी छटा बिखेर रही हैं। यहां 50 पैसे से लेकर 250 रुपये तक की राखियां बिक रही हैं।

राखी का होलसेल कारोबार करने वाले श्याम मित्तल बताते हैं कि पिछले साल कृष राखी की खासी धूम थी। लेकिन इस बार बच्चों में हैरी पॉटर राखी का क्रेज ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इस राखी की मांग इतनी है कि माल आने से पहले ही इसकी बुकिंग हो रही है और मार्केट में इक्का-दुक्का दुकानों पर ही यह देखने को मिल रही है। इस बार नई राखियों में शिव राखी भी बच्चों को खासी भा रही है। इसके अलावा स्पाइडरमैन , हीमैन , हनुमान की भी खासी डिमांड है।

]]>
krypton http://www.indianpad.com/users/krypton http://www.indianpad.com/gravatars/37af6e6c65125abf5e59ab68742027cb_60.jpg 8 69.01 Fri, 17 Aug 2007 07:43:27 -0500 Fri, 01 Aug 2008 17:34:17 -0500 Fri, 04 Sep 2009 12:55:10 -0500