
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘फिर गोलमाल’ में सेलिना जेटली एक पारंपरिक
दक्षिण भारतीय महिला की भूमिका में दिखाई देंगी। सेलिना इस किरदार
को लेकर काफी उत्साहित हैं।
सेलिना ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, “काफी समय तक मैं अपने
निजी जीवन में ही उलझी हुई थी। मैंने कई बड़े मौके गंवा दिए।”
सेलिना कहती हैं कि इस फिल्म में उन्हें देखकर दर्शक हैरान हो
जाएंगे। हालांकि, फिल्म में अपने किरदार के बारे में उन्होंने कुछ
भी बताने से इन्कार कर दिया। वैसे, पता चला है कि फिल्म में वह
श्रेयस तलपदे की बीवी का किरदार अदा कर रही हैं।
home






