24


यूरोप के अपने कुछ महीनों के प्रवास और विदेशों में भारतीय मूल्यों और परंपराओं के एंबेसडर की अपनी छवि बनाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कल मुम्बई वापस लौट आईं। वे जल्द ही एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में सीता का किरदार निभाने वाली हैं।

शिल्पा पिछ्ली बार अनुराग बसु की हिट फिल्म ‘लाइफ इन मेट्रो’ में दिखी थीं। अब वे अमेरिका के उरु पटेल द्वारा बनाई जा रही अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘हनुमान’ में सीता की भूमिका में दिखेंगी। यह सूचना शिल्पा के प्रचारक डेल भगवागर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।


Comments

Log in to comment or register here

Voters