23

आम तौर पर बॉलीवुड में दोस्ती दुश्मनी के किस्से हम सुनते ही रहते हैं मगर कई बार दुश्मनी इस कदर हावी हो जाती है कि उसका बुरा नतीजा उनकी फिल्म को भुगतना पडता है। हम बात कर रहे हैं सलमान खान और विवेक ऑबेरॉय की जिनकी फिल्में एक साथ रिलीज़ होनेवाली थी।

दरअसल हुआ यूं कि विवेक ऑबेरॉय की आगामी फिल्म “प्रिंस” 11 दिसंबर को रिलीज़ होनेवाली थी मगर जब फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने देखा कि उसी दिन सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म “वीर” रिलीज़ हो रही है तो उन्होंने अपनी फिल्म को आगे बढाते हुए उसे जनवरी माह में रिलीज़ करने का मन बना लिया।


Comments

Log in to comment or register here

Voters