क्रिकेट में अब वाकई जंग छिड़ चुकी है! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अभी भी अपने आपको साबित करना बाकी है, पर लगता है कि इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) यह बहुत जल्द कर लेगा।
आंकड़े बताते हैं कि नवम्बर के बाद हुए आईसीएल मैच विज्ञापन देने वाली कम्पनियों को खूब पसंद आ रहे हैं। सुभाष चंद्रा ने जब आईसीएल का ऐलान किया था तो बीसीसीआई ने उनपर आईसीएल का बाउंसर फेंक दिया।
आईपीएल ने वेबसाइटों पर रोक लगाई
ऐसे में जी समूह ने भारी नुकसान के बावजूद नवम्बर में पहला टूर्नामेंट आयोजित किया और दूसरे टूर्नामेंट तक हालात बदल दिए।
कम्पनी ने मार्च-अप्रैल में हुए मैचों के हर दस सैकेंड के टेलीविजन रेट यानी स्पॉट रेट 15 से 25 हजार में बेचे हैं। ये नवम्बर के दाम से करीब दो गुने हैं।
आईसीएल के हिमांशु मोदी का मानना है कि अगर अच्छी रेटिंग आती रही, तो वे जल्द ही अपने नुकसान की भरपाई कर लेंगे।
खास बात यह है कि दूसरा सीजन खत्म होने के बाद भी आईसीएल ने भारतीय, पाकिस्तानी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की तीन टीमें बनाई हैं। उनकी त्रिकोणीय श्रृंखला आईपीएल के शुरु होने के ठीक 2 दिन पहले खत्म हो जाएगी।
आईपीएल में 12 करोड़ की इनामी राशि
जानकार बताते हैं कि इसके पीछे नीति यह है कि दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट दिखाया जाए, ताकि वे दो दिन के छोटे से अंतराल में फिर से क्रिकेट पर न लौटें।
त्रिकोणीय श्रृंखला के स्पॉट रेट पूरे दो सौ फीसदी बिक चुक हैं। इसलिए मीडिया जगत के दिग्गजों का मानना है कि आईसीएल का क्रिकेट ज्यादा मजबूत है।
home






