12

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज कहा कि उन्होंने कभी भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को महाराष्ट्र छोड़ने के लिए नहीं कहा।

राज ने यहां एक समारोह में कहा, “मैंने अमिताभ को कभी भी महाराष्ट्र छोड़ने के लिए नहीं कहा”।

शिवसेना से किनारा करने के बाद महाराष्ट्र में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में लगे राज उत्तर भारतीयों के खिलाफ आग उगलने के कारण पिछले तीन महीने से सुर्खियों में हैं और इस दौरान उन्होंने समय-समय पर अमिताभ बच्चन को निशाना बनाया था।

उल्लेखनीय है कि अमिताभ ने हाल में एक समाचार-पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वे पिछले चार दशक से मुंबई में हैं और इसलिए वे इस शहर को छोड़कर नहीं जाएंगे।


Comments

Log in to comment or register here

Voters