19

भले ही नेताओं को चीयरलीडर्स का डांस नहीं भा रहा लेकिन बीसीसीआई उनसे बेपरवाह है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि कोई कुछ कहे चीयरलीडर्स को बिल्कुल नहीं हटाया जाएगा। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि चीयरलीडर्स डीएलएफ आईपीएल की कॉम्पोजीशन का हिस्सा हैं और वो आईपीएल मैचों में बनीं रहेंगी।

उधर महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने कहा है कि चीयरलीडर्स के डांस की अश्लीलता की जांच होगी। अगर चीयरलीडर्स के डांस में अश्लीलता पाई गई तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में रिपोर्ट रविवार तक आ जाएगी उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। हांलाकि पाटिल ने साथ ही यह भी कहा कि अश्लीलता की परिभाषा साफ नहीं है।

दिल्ली में बीजेपी नेता वेंकैया नायडू ने भी मांग की है कि चीयरलीडर्स पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चीयरलीडर्स का क्रिकेट से कोई संबंध नहीं है इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।


Comments

Log in to comment or register here

Voters