पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम हत्फ आठ क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। सेना का कहना है कि इससे उसकी भूमि तथा समुद्र में लक्ष्यों को भेदने की क्षमता में इजाफा होगा।
सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार 350 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम हत्फ आठ का परीक्षण हथियार प्रणाली के डिजाइन मानदंडों के पुष्टिकरण की सतत प्रक्रिया का हिस्सा है। बयान में यह नहीं बताया गया है कि मिसाइल का परीक्षण कहां किया गया। परीक्षण को सफल बताते हुए बयान में कहा गया है कि आधुनिक तकनीक पर आधारित इस मिसाइल में विशेष मारक क्षमता है।
home






