‘जुरासिक पार्क’ और ‘शिंडलर्स लिस्ट’ जैसी फिल्में बनाने वाले स्टीवन स्पीलबर्ग अब अनिल अंबानी की नजर में हैं। अनिल अंबानी की कंपनी बिग इंटरटेनमेंट, ऑस्कर विजेता फिल्मकार स्टीवन की ‘ड्रीम वर्क्स’ से एक करार करने के लिए बातचीत कर रही है।
अंबानी की कंपनी पहले ही देश में कुछ फिल्में बना चुकी हैं और रेडियो चैनल बिग एफएम चला रही है। स्पीलबर्ग ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह पैरामाउन्ट पिक्चर्स से अपना करार तोड़ रहे हैं।
home






